घटना 25 नवंबर को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित एक शादी समारोह की है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामपुर चकिया निवासी गिरजेश (30 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सिंदुरिया पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी। आखिरकार गुरुवार को पुलिस टीम ने पड़री उर्फ मीरगंज टोला मुंडेरी के पास से आरोपी गिरजेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।