फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू एयरपोर्ट: 4.8 किलो गांजे के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार; दो चीनी महिलाओं से 2.3 किलो संदिग्ध सोना बरामद

Wed, 25 Nov 2026 06:56 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर मादक पदार्थ और सोने की तस्करी के दो मामले सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 4.8 किलोग्राम थाई गांजे के साथ केरल निवासी एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, हांगकांग से पहुंची दो चीनी महिलाओं के पास से 2.348 किलोग्राम पीला अर्धठोस पदार्थ बरामद हुआ है, जिसके सोना होने की आशंका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार चीनी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर मादक पदार्थ और सोने की तस्करी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई में एक भारतीय युवक और दो चीनी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से 4.8 किलोग्राम थाई गांजा, जबकि दोनों महिलाओं के पास से 2 किलो 348 ग्राम सोना अर्धठोस पदार्थ बरामद हुआ है। महिलाओं के पास मिले पदार्थ के सोना होने की आशंका है, हालांकि इसकी वास्तविक प्रकृति की पुष्टि जांच के बाद होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

केरल का नौशाद गिरफ्तार

नेपाल पुलिस के अनुसार, हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचने वाले संदिग्ध यात्रियों की निगरानी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हवाई अड्डा शाखा की टीम ने केरल के मुलरिया निवासी 29 वर्षीय अब्दुल नौशाद को गिरफ्तार किया। वह थाईलैंड से मलेशिया के कुआलालंपुर होते हुए बाटिक एयर की उड़ान संख्या ओडी-182 से काठमांडू पहुंचा था और भारत मे आने की योजना थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.8 किलोग्राम थाई गांजा बरामद हुआ। ब्यूरो मामले की आगे जांच कर रहा है।

दो चीनी महिलाएं भी पकड़ी गईं

वहीं, दूसरी कार्रवाई में हांगकांग से कैथे पैसिफिक एयरलाइंस की उड़ान से काठमांडू पहुंची दो चीनी महिलाओं को पकड़ा गया। विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तलाशी ली तो प्लास्टिक में लिपटे आठ गोलाकार अर्धठोस टुकड़े बरामद हुए। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने इन्हें मलद्वार और अंतर्वस्त्र में छिपा रखा था। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान चीन के ग्वांगडोंग निवासी 45 वर्षीय लिन लिना और 35 वर्षीय लिन सिनपिंग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लिन लिना के पास से 1,340 ग्राम के पांच टुकड़े और लिन सिनपिंग के पास से 1,008 ग्राम के तीन टुकड़े मिले। विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी ढुण्डीराज न्यौपाने के मुताबिक, तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें