फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 85 हजार की ठगी

Wed, 30 Jul 2025 09:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के मैरी निवासी एक शख्स को जालसाजों ने विदेश में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी राजू वर्तमान निवासी दुलारे होटल निचलौल, ओमप्रकाश सहानी निवासी मैरी, शहजाद अंसारी निवासी अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मैरी निवासी सरिता देवी ने एसीजेएम न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि बेटा राणाप्रताप सिंह बेरोजगार है। गांव के ही रहने वाले ओमप्रकाश सहानी उनके घर आये। उन्होंने कहा कि रिश्तेदार राजू निवासी सिहुली परसा थाना चौक बेरोजगारों को विदेश भेजते हैं। आप उनके मदद से विदेश जा सकती हैं। उसकी बातों पर भरोसा कर ली।
ओमप्रकाश ने चालक के बीजा के लिए 85000 रुपये की मांग कर निचलौल बुलाया। इस दौरान वह रकम न होने का हवाला दी। एजेंट राजू ने कहा कि कोई सामान बंधक रख दीजिए। विदेश से रकम आने के बाद सामान वापस ले लीजिएगा। ऐसे में बेटा 26 जनवरी 2025 ट्रैक्टर लेकर निचलौल पहुंचा। जहां से एजेंट राजू ट्रैक्टर को उठा ले गए। इतना ही नहीं एजेंट राजू ने कई किस्तों में कई लोगों के खाते में कुल 85000 हजार रकम भेज दी, लेकिन उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा गया। ऐसे में जब वह एजेंट से रकम वापस करने की गुहार लगाई। तो उन्हें एजेंट जानमाल की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी राजू वर्तमान निवासी दुलारे होटल निचलौल, ओमप्रकाश सहानी निवासी मैरी, शहजाद अंसारी निवासी अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें