फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विहीन मिला दो विद्यालय, बीईओ व संकुल प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में दो विद्यालयों में नहीं मिले शिक्षक
विज्ञापन

बीईओ व संकुल प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
डीएम ने किया पांच परिषदीय व दो निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शुक्रवार को पांच परिषदीय तथा दो निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें से दो परिषदीय विद्यालय शिक्षक विहीन मिले। इस पर उन्होंने बीएसए को सदर बीईओ और संकुल प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
डीएम ने सबसे पहले प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवां अमहवा का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक में सभी शिक्षक मौजूद मिले जबकि प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन मिला। बताया गया कि शिक्षकों का तबादला हो जाने के बाद किसी की तैनाती नहीं हुई। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय सराय खुटहा विद्यालय भी शिक्षक विहीन मिला। इस पर उन्होंने बीएसए को खंड शिक्षा अधिकारी सदर आरडी प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय हंसखोरी में प्रभारी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे जबकि संजय कुमार तिवारी अवकाश पर थे। अवकाश की पुष्टि करने पर पता चला कि संकुल प्रभारी की लापरवाही से आकस्मिक अवकाश अंकित नहीं है। जिस पर संकुल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र को उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार दो निजी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान वेद पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम पकड़ी चौराहा खुटहा रोड बिना मान्यता के चलते हुए पाया गया। जिस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक व प्रबंधक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का बीएसए को निर्देश दिया। स्नेहा पब्लिक स्कूल रम्हौली के निरीक्षण के समय प्रबंधक सतीश सिंह मौजूद मिले।
विज्ञापन

---------
पहाड़ा नहीं सुना सके शिक्षक
डीएम ने जब प्राथमिक विद्यालय हंसखोरी महुअवा के शिक्षक अखिलेश सिंह से 13, 17 व 19 का पहाड़ा सुनाने को कहा तो वह नहीं सुना सके। जिस पर डीएम ने बीएसए को सभी शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें