फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान माह में जुमे की नमाज अदा की

विज्ञापन
जुमे की नमाज - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। मुस्लिम बंधुओं ने शुक्रवार को रमजान माह के जुमे की नमाज अदा कर परिवार एवं मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी। नगर के जामा मस्जिद, पोस्ट ऑफिस के पास मस्जिद, अमरूतियां, गबडुआ मस्जिद के अलावा नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
नगर में बस स्टेशन के पीछे मस्जिद पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाजियों ने मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की। मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने बताया कि इस्लामी महीनों में रमजान-उल-मुबारक के महीने को सबसे ज्यादा अफजल और बरकत वाला महीना करार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेरमा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल जब्बार ने बताया कि रमजान का महीना बरकत का होता है। रोजा पूरी दुनिया में सादगी और मुहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने मस्जिद में मौजूद सभी रोजेदारों को जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान सिसवा नगर के जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद पर पुलिस सतर्क रही। जिले में तमाम स्थानों पर जुमे की नमाज के दौरान पुलिस सर्तक रही। वहीं सिसवा समेत अन्य क्षेत्रों में तमाम मस्जिदों के आस पास गस्त करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें