महराजगंज। पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को सुबह एसपी ने परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिन पुलिस कर्मी की टर्न आउट व वर्दी अच्छी पाई गई, उनके चरित्र पंजिका पर उच्च प्रविष्टि अंकित करने के लिए निर्देशित किया गया। जिनकी टर्न आउट अच्छी नहीं पायी गई, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। एसपी आरसी सिंह ने जिला नियंत्रण कक्ष, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, भंडारण कक्ष, परिवहन शाखा, मेस व बैरक का निरीक्षण किया। यूपी 100 पीआरपी वाहनों की जांच की। पुलिस लाइंस का भ्रमण कर परिसर को स्वच्छ रखने व नए लगे पौधों को देख भाल करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उदित विक्रम, एफएसओ ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।