फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने रविवार को नौतनवां थाने का निरीक्षण कर असलहों के रखरखाव, अभिलेखों और सफाई व्यवस्था की जांच की। शिकायतों के जल्द निस्तारण एवं त्योहारों के मद्देनजर सभी को सर्तक रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर में थाने पहुंचे एएसपी ने थाने के सरकारी असलहे, कारगार, मालखाना एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने विवेचना अधिकारियों को लंबित विवेचना के जल्द निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जनता की तरफ से शिकायती आवेदनों का निस्तारण जल्द से जल्द पूरे करने और रात में गश्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ धर्मेन्द्र कुमार यादव, एसओ राजेश कुमार रूहेला, एसएसआई अंशुमान यदुवंशी, एसआई ऋतुराज सुमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें