महराजगंज। महाशिवरात्रि को लेकर महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है। शहर के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव इटहिया शिव मंदिर समेत जिले के करीब दो दर्जन शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है।
जिले के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में रंगाई पुताई के साथ ही साफ सफाई का कार्य पूरा करने में लोग लगे हैं। महाशिवरात्रि के दिन जिले में सबसे अधिक भीड़ इसी मंदिर में रहती है। इस मंदिर में काफी दूर दराज से भक्त शिव के दर्शन करने को आते हैं। मंदिर के पास ही मेला लगता है। यहां लगने वाले भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर के मुख्य गेट में महिला व पुरूष के लिए अलग अलग बैरीकेटिंग बनाई जाएगी।
पंडित दयासागर शुक्ल ने बताया कि 13 फरवरी को चतुर्दशी का आरंभ रात्रि दस बजकर 22 मिनट से शुरू होगा। इसका समापन 14 फरवरी को रात्रि बारह बजे के बाद होगा। इस बीच भक्त पूजा पाठ करना अत्यंत ही शुभकारी होगा।