फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को मृतका की मां की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पुलिस ने पति समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया निवासी पूजा पत्नी सुग्रीव ने बीते शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को इस मामले में मृतका की मां उर्मिला देवी निवासी मिश्रवलिया ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। चर्चा है कि मृतका के पति ने दो शादी की है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतका की मां उर्मिला की तहरीर पर पति सुग्रीव, सास स्मृता देवी, फूफा मोलहू व प्रमिला निवासी मिश्रवलिया के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना से आत्महत्या करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस विवेचना में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें