फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल में आग लगने से आधे शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गुरुवार को मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र के पैनल में आग लगने से आधे शहर की बिजली दिनभर गुल रही। उमस भरी गर्मी में शहरवासी परेशान रहे। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी पैनल को दुरुस्त करने में दिन भर लगे रहे। रात 8.30 बजे के बाद बिजली आई तो लोगो ने राहत की सांस ली। लेकिन फिर बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

राजीवनगर, लोहिया नगर, शास्त्री नगर, पिपरदेउरा, गांधी नगर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर समेत अन्य मुहल्लों में गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद बिजली गुल हुई तो आठ घंटे बाद बिजली आई। लेकिन आधे घंटे के अंदर फिर गुल हो गई। इस बीच शहरवासी परेशान रहे। राजीव नगर के रहने वाले प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली न रहने से दिन भर बहुत परेशानी हुई। बिजली विभाग में फोन करने पर कोई सटीक जानकारी नहीं दे रहा था। पूर्व प्राचार्य डा. घनश्याम पांडेय ने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली का न रहना बेहद कष्टकारक है। पैनल जला तो दुरुस्त करने में बिजली विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई। दिन भर बहुत परेशानी हुई। सिद्धार्थनाथ शुक्ला ने कहा कि बिजली की दिक्कत तो हर रोज रहती है। लेकिन गुरुवार को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। 12 बजे के बाद बिजली कटी तो 8.30 बजे आई लेकिन आधे घंटे के अंदर फिर गुल हो गई।

विद्युत उपकेंद्र में फोन करते रहे लोग
दोपहर 12 बजे बिजली कटी तो नगर के लोग विद्युत उपकेंद्र मुख्यालय पर लोग फोन करते रहे। यहां तैनात कर्मचारी को दिन भर जवाब देने में परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच कई लोगो ने फोन पर ही नोकझोंक कर ली। सटीक जानकारी के लिए लोग फोन करते रहे लेकिन एक ही जवाब मिलता रहा कि अभी थोड़ी देर में बिजली आएगी।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र मुख्यालय फीडर में पैनल जला हुआ है। उसे दुरुस्त करने के लिए कर्मियों को लगाया है। जल्दी ही पैनल ठीक होने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

संघप्रिय गौतम, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें