फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर ब्लाक प्रमुख पति के खिलाफ गरजे ब्लाक के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक प्रमुख के पति के खिलाफ ब्लॉक के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर एक स्वर में आवाज उठाते हुए कर्मचारियों ने उचित कार्रवाई की मांग करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 19 जुलाई को जेई सत्येन्द्र कुमार वर्मा और सहायक लेखाकार से एक फाइल को लेकर ब्लॉक प्रमुख पति अजय कुमार गुप्ता से नोंक-झोक हो गई। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख पति ने इन दोनों कर्मियों के साथ अभद्रता की गई। साथ ही अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित भी किया गया। लिहाजा इस मामले पर सभी कर्मचारियों में गुस्सा व्याप्त हो गया।
गुरुवार को बीडीओ दफ्तर गेट पर सभी कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर नारेबाजी की। इसके बाद बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि एक जरूरी फाइल पर चर्चा के दौरान अचानक ब्लॉक प्रमुख पति गुस्से में आ गए और अपशब्दों का प्रयोग किए। वे अपने मनमाफिक कार्य कराने के लिए दबाव बना रहे थे। कार्य न होने पर गुस्से में आ गए। वहीं सदर ब्लॉक प्रमुख पति ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीओएसटी अभय दीप मिश्रा, एपीओ शिवेन्द्र सूर्यवंशी, विष्णुदेव कपिल, बृजेन्द्र पटेल, आत्मा दूबे, सुधीर सिंह, रामनक्षत्र गुप्ता, अशोक निंगम, सुनील पटेल, राजेश कुमार, प्रेमसागर पटेल, जाहिद अली, श्याम सिंह, बलिराम मौर्य, सुरेशचन्द्र कन्नौजिया के अलावा तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें