एक साथ आठ ने दी कोरोना को मात
जिले में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या हुई 25
महराजगंज। कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार का आई रिपोर्ट के बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या 17 से बढ़कर 25 हो गई है। स्वस्थ हुए मरीजों को मेडिकल कालेज गोरखपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले के 8 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वस्थ हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 25 हो गई है। कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 32 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 31 मई तक 1816 कोरोना नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
अब तक कुल पॉजिटिव--61
ठीक हुए--25
मृतक--01
एक्टिव केस--35