महराजगंज में आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
तेरह लोगों ने कोरोना से जंग जीती
महराजगंज। जिले में मंगलवार को एक सभासद समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोविड अस्पताल में सभी की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है। वहीं तेरह लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। उन्हें सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भेजे गए नमूने की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें आठ नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो बृजमनगंज, एक बड़हरा खुर्द परतावल तथा एक राजीव नगर, एक पुलिस लाइन, एक मिठौरा, एक ठूठीबारी, एक सदर का निवासी है। वहीं तेरह लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसमें दो सिसवा, एक धानी, एक सदर तथा एक फरेंदा, दो मिठौरा, एक लोहेपार, एक बसहिया बुजुर्ग, एक बृजमनगंज, एक मेहदिया, दो सदर के निवासी हैं। इस प्रकार अब जिले में कोरोना के कुल मामले 296 हो गए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले 103 हैं, जबकि डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 190 हो गई है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।