फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान में 79 गर्भवती की जांच की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. रोमा गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान 79 गर्भवती की जांच की गई जबकि 60 महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया। जांच के दौरान 15 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में चिह्नित की गईं।
विज्ञापन

शिविर का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि पीएमएसएमए क्लीनिक में गर्भावस्था के द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास की अधिक से अधिक महिलाओं को प्रथम बार गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांच के लिए लाया जाए ताकि गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय से पहचान हो सके।
उन्होंने सभी चिह्नित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं की शत-प्रतिशत लाइन लिस्टिंग कर पीएमएसएमए पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही अभियान के बेहतर दस्तावेजीकरण के लिए शिविर की गतिविधियों के उच्च रिजॉल्यूशन वाले फोटो साझा करने को कहा।
विज्ञापन

पीएमएसएमए के तहत पंजीकृत राजकीय स्वास्थ्य इकाइयों में अल्ट्रासाउंड सहित सभी महत्वपूर्ण जांच सुनिश्चित की जानी हैं। जिन स्वास्थ्य इकाइयों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पंजीकृत निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मैनुअल वाउचर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया जा सकता है। इस दौरान डॉ. दिव्या राय, बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह, प्रियंका समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें