फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में 755 लोगों की जांची गई सेहत, 20 मिले शुगर के रोगी
विज्ञापन

महराजगंज। डॉक्टर डे अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन, सिटी सेंटर हास्पिटल एवं आरके सनसाइन एकेडमी महराजगंज के तत्वावधान में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सोनरा गांव के पंचायत भवन के पास हुआ। इसमें 755 लोगों ने सेहत की जांच कराने के बाद दवा ली। जांच में 20 लोग शुगर के मरीज मिले, जबकि 10 लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिला। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को सेहतमंद करने के लिए जरूरी सुझाव देने के साथ ही संतुलित भोजन करने को कहा। सुबह 10 से दो बजे तक शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की।
शिविर का शुभारंभ एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने किया। उन्होंने कहा कि सेहतमंद रहने के लिए संयमित दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। सुबह शाम टहलने के साथ ही योगाभ्यास भी करें।
विज्ञापन

आरके सनाइन एकेडमी के प्रबंधक विवेक गुप्ता ने कहा कि गांव से शहर तक जो लोग नहीं पहुंच पाते हैं, उनके लिए ऐसा शिविर बेहद उपयोग होता है। लोगों को सेहतमंद बनाने के लिए भविष्य में इस तरह का संयुक्त प्रयास होता रहेगा।
सिटी सेंटर हास्पिटल के प्रबंधक विजय पांडेय ने कहा कि अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर को सफल बनाने की पूरी कोशिश किए। जरूरमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य है, अस्पताल प्रशासन की तरफ ऐसे आयोजन कराने की हमेशा कोशिश रहेगी।
स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएम रॉव, एचईओ श्रीभागवत सिंह, नीरज कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह ने क्रमश: लोगों को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सुझाव दिया। इस दौरान धमेंद्र, राजकुमार शर्मा, अभयनंदन पटेल, लक्ष्मण, ग्राम प्रधान विजय, पूर्व प्रधान लालजी, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
इन चिकित्सकों का रहा योगदान
सिटी सेंटर हास्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ओझा, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मद्धेशिया, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, फरीदा, रमेश कुमार, सदर सीएचसी से अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, डॉ छाया यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, बेचन तिवारी, एएनएम दुर्गावती मिश्र, जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने मरीजों का इलाज किया।
--------------
फोटो
ऐसे शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए
इनरमन (70) ने बताया कि कमर से लेकर घुटने तक दर्द होता है। शिविर में डॉक्टर जांच कराने के बाद दवाई ली। बसंत (56) घुटने का दिक्कत था
गुलाब दास पटेल (92) ने बताया कि सिर दर्द करने के साथ ही कमजोरी महसूस हो रही थी। शिविर में डॉक्टरों ने दवाई दी, कुछ राहत मिली है।
हनीफा (60) ने बताया कि आंख में समस्या हो रही थी, ड्राप मिला है। ऐसे शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें