फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में 75 संक्रमित मिले, 136 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज में 75 संक्रमित मिले, 136 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में इन दिनों में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कमजोर पड़ी है। इसके बावजूद सावधानी ज्यादा बरतने की जरूरत है। बुधवार को 1429 सैंपल की जांच में 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 136 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के 11817 केस हो चुके हैं। सक्रिय केस 1815 हैं। मरने वालों की संख्या 112 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 9890 है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1561 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में 15100 एंटीजन कीट उपलब्ध है। महिला अस्पताल में 90 एवं केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में 19 कोविड मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रबंधन एवं लोगों की जागरूकता की वजह से कोरोना केस में कमी आ रही है। विभाग की ओर से गठित टीमें होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की जांच समय-समय पर कर रही हैं। कोविड अस्पताल में डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी में जुटी है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सामाजिक दूरी का पालन कर मास्क पहने। परेशानी होने पर नजदीक के अस्पताल में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें