फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब काम छोड़ पहले करें मतदान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सब काम छोड़ पहले करें मतदान : डीएम
विज्ञापन

गांव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सभा टेढ़वा में बुधवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने चौपाल लगाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करने की जरूरत है। प्रत्येक नागरिकों को मतदान करने का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। सब काम को छोड़ कर पहले मतदान करें। मतदाता सूची में नाम शामिल न होने की ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार को शीघ्र सूची सही कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार, बीएसए जगदीश शुक्ल, तहसीलदार रामनरेश, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, चौकी प्रभारी स्वतंत्र सिंह, सुरेश यादव, कानूनगो शिवपूजन मिश्र, लेखपाल सुभाष पटेल, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ल, एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र मिश्र, ज्ञानेन्द्र पाल, सोमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें