फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में न आने पर डीएम तीन अधिकारियों को रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में न आने पर डीएम ने तीन अधिकारियों का रोका वेतन
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में उपस्थित न होने वाले तीन अधिकारियों का उन्होंने एडीएम को वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने सभी बूथों पर कराए जाने वाले कार्यों का समीक्षा की। उन्होंने विद्युत निगम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जल निगम के अधिशासी अभियंता और जिला पंचायत राज अधिकारी को 25 मार्च तक हर हाल में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने एडीएम को बैठक में अनुपस्थित सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रामगोविंद पांडेय, अखिलेश तिवारी और जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र डॉक्टर एए फारुखी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि 12 ब्लॉकों से 34 मास्टर ट्रेनर नामित किए गए हैं। जो मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें