फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पटलने से छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो पटलने से छह यात्री घायल
विज्ञापन

अहिरौली से घुघली रिश्तेदार के यहां जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। घुघली से इंदरपुर मार्ग पर पचफेड़वां गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया।
विज्ञापन

गुरुवार को एक टेंपो कुशीनगर के अहिरौली क्षेत्र से घुघली की आ रहा था। टेंपो अभी पचफेड़वां गांव के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में रिश्तेदार के यहां जा रहे टेंपो में सवार रामनरेश (40), सविता (38), सुजाता (14), सुमिरन (10) निवासी अहिरौली जिला कुशीनगर के अलावा दिव्या (14) व नर्वदा (40) निवासी साखोपार जिला कुशीनगर घायल हो गए। दिव्या और नर्वदा निचलौल जा रही थीं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष घुघली मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें