फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो सर्विलांस टीम रखेगी चुनावी खर्च पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो सर्विलांस टीमें रखेंगी चुनावी खर्च पर नजर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की तरफ से किए जाने वाले खर्च पर वीडियो सर्विलांस टीम नजर रखेगी। चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च की निगरानी तेज कर दी है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से विधानसभावार वीडियो सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य शामिल हैं।
प्रशासन की तरफ से टीमों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। टीमें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की ओर से खर्च की जाने वाली रकम पर पैनी नजर रखेंगी। सदस्य शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। प्रत्येक टीम में वीडियोग्राफर अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के वाहनों, फर्नीचर, स्टेज, डायस, बैनर, कटआउट आदि की वीडियोग्राफी करेंगे। इससे बाद उस पर व्यय रकम का अनुमान लगाकर विवरण तैयार किया जाएगा। टीमें मतदाताओं को प्रभावित करने वालों पर भी पैनी नजर रखेंगी। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में नजर रखने के लिए अवर अभियंता देवेश पति उपाध्याय नगर पंचायत आनंदनगर के लिपिक धीरेंद्र श्रीवास्तव, नौतनवां विधानसभा में अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह एवं नगर पंचायत सोनौली के लिपिक संजय श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। सिसवा विधान सभा क्षेत्र में अवर अभियंता मुख्तार अहमद, नगर पंचायत सिसवा के लिपिक विष्णु गुप्ता, महराजगंज में अवर अभियंता सुनील कुमार यादव, विनियमित क्षेत्र के लिपिक रामनरेश चौरसिया, पनियरा विधान सभा में अवर अभियंता दिलीप कुमार एवं नगर पालिका महराजगंज के लिपिक रामदास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि महराजगंज जिले में सातवें चरण में चुनाव होना है। मतदान 19 मई को होगा एवं 23 मई को मतगणना होगी। वीडियो सर्विलांस टीमों का गठन कर दिया गया है। प्रत्याशियों के खर्चों पर टीमें नजर रखेंगी। इसके अलावा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट भी खर्च पर निगरानी रखेंगे। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें