फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग के अनुरूप शराब न मिलने पर किया हंगामा

Thu, 14 Mar 2019 12:45 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मांग के अनुरूप शराब न मिलने पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आबकारी विभाग के ठेकेदारों ने बुधवार को मांग के अनुरूप शराब न मिलने पर गोदाम में हंगामा कर दिया। नाराज ठेकेदारों ने गोदाम के गेट पर ताला बंद कर दिया। उधर, हंगामा की जानकारी मिलने पर आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और लाइसेंस धारक ठेकेदारों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ठेकेदारों का आरोप था कि उन्हें दुकान से बिक्री के लिए मांग के अनुसार शराब नहीं मिल रही है। उनका कहना था कि जब आवश्यकता के अनुसार शराब ही नहीं मिलेगी तो बिक्री कैसे की जाएगी। उन का यह आरोप भी था कि विभाग की ओर से शराब के आवंटन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। विभाग की ओर से पता नहीं क्यों पहले नवीनीकरण कराने वालों को शराब दी जा रही है। सभी लाइसेंस धारकों को आवंटन उनकी मांग के अनुरूप होना चाहिए। उधर, हंगामा होने की जानकारी मिलने पर आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर ठेकेदारों को शांत कराया। इसके बाद गेट का ताला खोला गया। जिला आबकारी अधिकारी बीबी सिंह का कहना था कि मार्च माह में अब तक करीब दो लाख लीटर आपूर्ति की जा चुकी है। शराब नवीनीकरण करा चुके ठेकेदारों को प्राथमिकता के आधार पर उनकी मांगों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान राजेश पटेल, अखिलेश तिवारी , विनोद पांडेय, छेदी सिंह, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें