फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई-एईएस वार्ड की सही नहीं हुई एसी, मरीज परेशान

Tue, 04 Sep 2018 11:45 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दावों की हकीकत सामने आ चुकी है। सोमवार से जेई-एईएस वार्ड में खराब पड़ी एसपी मंगलवार को ठीक नहीं कराया गया। वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल हैं। तीमारदार हाथ के पंखे से अपने मरीज को हवा कर रहे हैं। मंगलवार को चार मरीजों को वार्ड से छुट्टी दे दी गई। अब 13 मरीज जेई-एईएस वार्ड में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जल्द ही एसी सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जेई-एईएस वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार अस्पताल में व्यवस्था को लेकर आक्रोशित दिखे। हाथ वाले पंखे को लेकर घुमा रहे थे। बोले कि व्यवस्था को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। सोमवार को वार्ड की एसी खराब हो गई है। गर्मी में किसी तरह मासूमों का इलाज हो रहा था। तीमारदारों को डर था कि कहीं बच्चों की तबीयत बिगड़ न हो जाए। सोमवार को वार्ड 17 मरीज भर्ती थे। मंगलवार को चार मरीजों सेराज, सत्यम, गोलू और सतरजून की छूट्टी कर दी गई गई। वार्ड में भर्ती मरीज को देखने आए डॉक्टर ने बताया कि जो व्यवस्था है, उसी में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. आरबी ने बताया कि एसी को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें