फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर मुजफ्फरनगर के बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीएसए के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने व संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामदुलारे ने कहा कि मुजफ्फरनगर के बीएसए ने वहां के 211 अनुसूचित जाति जनजाति के शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन रोक दिया गया है। विरोध के बाद बीएसए ने वेतन बहाल किया। लेकिन वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी। समाधान के लिए मिलने गए शिक्षकों को लिए बीएसए ने अपशब्दों का प्रयोग किया। जिला महामंत्री शिवेंद्र ने वार्षिक वेतन बहाली की मांग करते हुए आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ, रामचंद्र कन्नौजिया, नर्वदाचंद, गणेशचंद, विजेंद्र कन्नौजिया, रामभवन, कन्नौज कुमार, निरंजन, हरेराम गौतम, लक्ष्मी, कृष्णदेव, बेचई प्रसाद, सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें