महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने जिले में खाद की 30 दुकानों की जांच, जिसमें 17 दुकानों से नमूने लिए गए और एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
बुधवार को जिले के नौतनवा, फरेंदा, सदर और निचलौल तहसील के कुल 30 खाद की दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें 17 दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी मो. मोजम्मिल ने बताया कि जिले के खाद की दुकानों के बारे में आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह निरीक्षण हुआ है। और कमी पाए जाने पर एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने सदर , भूमि संरक्षण अधिकारी फरेंदा, कृषि रक्षा अधिकारी ने निचलौल और अपर जिला कृषि अधिकारी ने नौतनवा तहसील के खाद के दुकानों में छापेमारी की।
चार दिन में खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो नहीं होगी कर्ज माफी
महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बाताया कि जिले में कुल 1 लाख 3 हजार 991 किसान कृषि ऋण माफी के दायरे में आ रहे है। वह अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करा ले नहीं तो कर्ज माफी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिले में कृषि ऋण माफी के अंतर्गत आने वाले किसानों का खाता अधारकार्ड से लिंक होना जरूरी है। जिले के लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी होनी है।