कोल्हुई। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व अगवा की गई किशोरी के मामले में आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धारा 363/366 और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है जिसमे कोल्हुई निवासी राहुल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
समाचार पत्र विक्रेता के खाते से उड़ाए रुपये
बरगदवां। थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत पिपरा निवासी समाचार पत्र विक्रेता गौहर अली पुत्र याहिया अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बैंक खाता संख्या से 2400 रुपये निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में गौहर अली ने लिखा है कि 2 जुलाई को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अपने को बैंककर्मी बताया और खाता नंबर, एटीएम के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली। संदेह होने पर अगले दिन जब एसबीआई बरगदवा शाखा पर पहुंचा और खाते की जांच कराई तो 2400 रुपये कम होने की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल थाने पहुंच उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।