महराजगंज। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दोपहिया वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 689 वाहनों का चालान कर एक को सीज किया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, तेज गति से वाहन दौड़ाने तथा सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने जैसे मामलों में कार्रवाई की। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।