फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 204 सड़कों की मरम्मत के लिए 68 करोड़ की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 54 व सिसवा विधानसभा क्षेत्र की 30 सड़कों को विशेष मरम्मत में किया गया शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आवागमन की दृष्टि से जिले में अत्यंत महत्वपूर्ण व जर्जर हो चुके पांच विधानसभा के 204 सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को धन की दरकार है। लगभग 506 किलोमीटर बनने वाली इन सड़कों के निर्माण पर कुल 68 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी। प्रांतीय व निर्माण खंड की ओर से विशेष मरम्मत के लिए 204 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मार्गों को मरम्मत की आवश्यकता है। मार्ग के जर्जर होने से जहां आने-जाने वाले लोगों का आवागमन दूभर होता है, वहीं उनके धन व समय की भी बर्बादी होती है। सड़क की स्थिति को सुधारने व लोगों की मुश्किलों को कम करने के उद्देश्य से विधानसभावार सड़कों को चयनित किया गया है। इसके तहत सदर विधानसभा में सर्वाधिक 54, नौतनवां विधानसभा में 48, पनियरा विधानसभा में 38, फरेंदा विधानसभा में 34 व सिसवा विधानसभा में 30 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए संबंधित विधायकों ने प्रस्ताव दिया है। सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, अब धनराशि मिल जाए तो ही मुश्किलों को दूर करने में सहूलियत मिले।
विज्ञापन


विधान सभावार लंबाई में बनने वाली सड़क व उस पर खर्च होने वाली धनराशि
- सदर में प्रांतीय खंड की ओर से 111 किलोमीटर सड़क बनाने में 13 करोड़ 88 लाख रुपये।
- सिसवा में प्रांतीय खंड की ओर से 98 किलोमीटर सड़क बनाने मेें आठ करोड़ 17 लाख रुपये।
- पनियरा में प्रांतीय खंड की ओर से लगभग 75 किलोमीटर सड़क बनाने में सात करोड़ 70 लाख रुपये।
- फरेंदा में निर्माण खंड की ओर से लगभग 94 किलोमीटर सड़क बनाने में लगभग 11 करोड़ 75 लाख रुपये।
- नौतनवां में निर्माण खंड की ओर से लगभग 129 किलोमीटर सड़क को बनाने में 27 करोड़ रुपये।

प्रांतीय व निर्माण खंड की ओर से विशेष मरम्मत के लिए 204 सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है। धन मिलते ही उस पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
गंगासागर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें