फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्री गणेश पूजा महोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। श्री गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर ''''हिंदू कल्याण मंच'''' के पदाधिकारियों ने बुधवार को कस्बे में बैठक की। मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने कहा कि हिंदू कल्याण मंच द्वारा वर्ष 2016 से ही श्री गणेश पूजा महोत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है। मंच द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को ''सिसवा के महाराज'' के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष यह पंच दिवसीय आयोजन की शुरुआत 19 सितंबर को मूर्ति स्थापना (गणेश चतुर्थी) से होगा व 24 को गणेश की भव्य शोभायात्रा नगर में परिक्रमा के बाद विसर्जन किया जाएगा। इस वर्ष नगर के 15 स्थानों पर विभिन्न समितियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। बैठक में नितेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश खरवार, विकास जायसवाल, दीपक जायसवाल, विवेक जायसवाल, अंकित लाठ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें