महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदनों का सत्यापन जिला स्तरीय कमेटी से कराया गया। 12 नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड करते हुए आपत्ति मांगी गई थी। इसके लिए 14 नवंबर तक की समय सीमा तय थी। तय समय के अंदर 67 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। 55 स्कूलों की ओर से की गई आपत्ति में प्रस्तावित केंद्रों के विषय में कुछ कहने या बताने की जगह उनके स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की गई है। सात स्कूलों की आपत्ति है कि उनके स्कूल में क्षमता से अधिक विद्यार्थी तय कर दिए गए हैं। दो आपत्ति परीक्षा केंद्र दूर होने और तीन उनके स्कूल को केंद्र न बनाने के लिए की गई है।
प्रस्तावित 104 परीक्षा केंद्रों के लिए आपत्ति मांगी गई थी। तय समय तक 67 ने आपत्ति दर्ज कराई है। 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता वाली जिला समिति करेगी।
- प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक