फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 63 प्रतिशत हुई धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 63 प्रतिशत हुई धान खरीद
विज्ञापन

- खरीद में पीसीएफ की रफ्तार तेज, वहीं नेफेड की प्रगति सर्वाधिक धीमी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में धान खरीद की समय सीमा 28 फरवरी तक निर्धारित है। मंगलवार तक जिले में 188 केंद्रों की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष कुल लगभग 63 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है। अभी समय सीमा के समाप्त होने में लगभग डेढ़ माह बचे हैं, ऐसे में अधिक से अधिक खरीद को लेकर जिम्मेदारों का जोर है।
जिले में इस बार धान खरीद के लिए कुल 188 केंद्र क्रियाशील हैं। इस बार निर्धारित किए गए 266600 मीट्रिक टन के सापेक्ष एजेंसियों के क्रय केंद्रों की ओर से मंगलवार तक कुल 167281 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कि 62.75 प्रतिशत है। खरीद में वैसे तो कुल नौ एजेंसिया लगी हुई हैं, मगर हम यदि रफ्तार देखें तो पता चलता है कि खाद्य विभाग के क्रियाशील 34 केंद्रों के माध्यम से 74 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 34578 मीट्रिक टन, पीसीएफ के क्रियाशील 61 केंद्रों के माध्यम से 70 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 51289 मीट्रिक टन, यूपीएसएस के 32 क्रियाशील केंद्रो के माध्यम से 40 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 26128 मीट्रिक टन, पीसीयू के 53 क्रय केंद्रों के माध्यम से 68 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 48998 मीट्रिक टन, नेफेड के चार केंद्रों के माध्यम से 7600 मीट्रिक टन के सापेक्ष 2514 मीट्रिक टन, मंडी समिति के दो केंद्रों पर लक्ष्य 4000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 2311 मीट्रिक टन तथा भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों पर लक्ष्य 3000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 1460 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद की रफ्तार के साथ-साथ भुगतान को बढ़ाए जाने को लेकर एजेंसी के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
आठ क्रय केंद्रों पर नए नोडल अधिकारी तैनात
जिले में आठ खंड विकास अधिकारियों को क्रय केंद्रों के लिए नया नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसमें सदर के बीडीओ चंद्रशेखर कुशवाहा, निचलौल के बीडीओ ओपी गुप्ता, लक्ष्मीपुर के बीडीओ योगेंद्र राम त्रिपाठी, कोविड सेंटर पर तैनात अजीत सिंह व रामकृष्ण यादव, पनियरा के बीडीओ सुशांत सिंह, मनोज दूबे व जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार का नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें