फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौकरी और सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर 62 लाख व कार हड़पी, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सरकारी अनुदान और पंचायती राज विभाग में एपीआरओ की नौकरी दिलाने के नाम पर कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला से 62 लाख रुपये और एक कार हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमली निवासी अनीता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र श्रीवास्तव निवासी थालापार, पोस्ट बरहुवा बनकटी, जनपद बस्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमली निवासी अनीता सिंह वर्तमान में परतावल कस्बे के पिपराइच रोड पर अनामिका ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। उनकी तहरीर के अनुसार, अगस्त 2022 में उनकी मुलाकात जितेंद्र श्रीवास्तव से ब्यूटी पार्लर पर हुई। जितेंद्र ने ब्यूटी पार्लर का लखनऊ से रजिस्ट्रेशन कराने और सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा दिया।
इसके अलावा उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर उसने उन्हें पंचायती राज विभाग में एपीआरओ पद पर नौकरी दिलाने का भी दावा किया और इसके लिए बड़ी रकम की मांग की। वह उसके झांसे में आ गईं और अलग-अलग तारीखों में कुल 62 लाख रुपये उसके खाते में भेज दिए। इतना ही नहीं, आरोपी उनकी कार भी लेकर चला गया और आज तक वापस नहीं की।
विज्ञापन

काफी दिनों बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने उससे इस बारे में बात की, तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में फोन भी उठाना बंद कर दिया। आज तक न तो नौकरी दिलाई न ही रुपये वापस किए न कार। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें