फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं में जयेश,12 वीं में सृजन जनपद टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
10 वीं में जयेश,12 वीं में सृजन जनपद टॉपर
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीआईएससीई की 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इसमें 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है। वहीं 10वीं में जयेश श्रीवास्तव ने 97.5 प्रतिशत एवं 12वीं में सृजन कुमार यादव ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप किया है।
शहर में लिटिल फ्लावर स्कूल में सीआईएससीई की 10वीं की परीक्षा में रामनिवास ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं अक्षिता मिश्रा ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किया। उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 88.4 प्रतिशत प्राप्त किया। उधर, 12वीं की परीक्षा में साधना राज 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। नौतनवां कस्बे के हॉली क्त्रसॅस स्कूल में 10 वीं की छात्रा परी जायसवाल 96.6, अंशुला वर्मा 94, स्मिता गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं मुस्कान सिंह ने 92.2, मोहम्मद शारजील 92, सिमरनजीत कौर 91.6, मोहम्मद अहसान अंसारी 90.6, अनुराग जायसवाल 90.2, आदित्य चौरसिया 89.6, अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जोसेफी डी सिल्वा, प्रबंधक ग्रेसी सुंदर, सिस्टर सेल्वी, विजय कुमार मिश्र, रामशंकर दुबे, निधीश थॉमस, शैलेश गुप्त, मनमीत सिंह, संतोष जायसवाल, समीना, शैल त्रिपाठी, चंद्रिका यादव आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन

-----------
गणित विषय का प्रोफेसर बनना चाहती हैं परी
नौतनवां। सीआईएससीई की 10 वीं की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली होली क्रॉस स्कूल नौतनवां की छात्रा परी जायसवाल गणित का प्रोफेसर बनना चाहती हैं। उनकी सफलता पर मां मंजू जायसवाल, पिता मनोज कुमार जायसवाल, दादी निर्मला देवी ने खुशी जताई।
परी ने बताया कि कम से कम हर रोज आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। गणित पसंदीदा विषय है। फेसबुक ट्वीटर आदि में कोई रुचि नहीं है। इससे दूर रहते हुए मन लगाकर पढ़ाई की जिससे सफलता हासिल हुई। परी बताया कि खाली वक्त में चेस खेलना अच्छा लगता है। राजनीति में कोई रुचि नहीं है। उसने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है। पेशे से व्यापारी पिता मनोज कहते हैं कि बेटा-बेटी में कभी फर्क नहीं समझा। बेटी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं।
-------------------
आईएएस बनकर देश की सेवा करेंगे जयेश
महराजगंज। शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में सीआईएससीई की 10वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप करने वाले जयेश श्रीवास्तव आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि माता-पिता की प्रेरणा से सफलता का यह मुकाम हासिल हुआ है। हर रोज कम से कम 6 घंटे पढ़ाई करते हैं। सोशल मीडिया में कोई रुचि नहीं है। खाली समय में तीरंदाजी एवं बैडमिंटन खेलने का शौक है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श मानते हैं। इस बार की परीक्षा में मामा के घर एक कार्यक्रम में नहीं गए। जयेश ने बताया कि सफलता के लिए सतत परिश्रम की जरूरत होती है। ऐसे में सभी छात्रों को पढ़ाई के प्रति गंभीर होना चाहिए। जयेश के पिता ग्राम विकास अधिकारी ब्रजेंद्र कपिल श्रीवास्तव बेटे की सफलता से खुश हैं। मां बीनू श्रीवास्तव ने खुशी का इजहार करते हुए बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
-----------------
डॉक्टर बनेंगी साधना राज, गरीबों की करेंगी सेवा
महराजगंज। लिटिल फ्लावर स्कूल में 12 वीं की छात्रा साधना राज 90 प्रतिशत अंक हसिल कर स्कूल का नाम रोशन की हैं। उन्होने बताया कि डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करेंगी। पसंदीदा विषय गणित को बताया। इनके पिता लिटिल फ्लावार स्कूल में ही शिक्षक हैं। बेटी को मिली सफलता पर खुशी का इजहार किए। साधना राज ने बताया कि खाली समय में चेस खेलना है। गणित विषय में ज्यादा रूची है। सोशल मिड़िया या फिर राजनीति में कोई रूची नहीं है। सहेलियों के साथ समूह में बहस करना अच्छा लगता है। उन्होने बताया कि प्रत्येक दिन कम से कम 7 घंटे हर रोज करती हैं। बड़े भाई इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। माता पिता की ओर ोे हमेशा प्रोत्साहित किए जाने से साधना को आत्मबल मिलता है। उन्होने बताया कि आगे की पढ़ाई के लिए कठीन परिश्रम करूंगी।
---------------------
पापा की तरह डॉक्टर बनेंगे सृजन
महराजगंज। सीआईएससीई की 12 वीं में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप करने वाले शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र सृजन कुमार डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पापा की तरह डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने की इच्छा है। लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई जारी रहेगी। पिता डॉ. बीके यादव पूर्व में जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात रहे। वर्तमान वह सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में तैनात हैं। बेटे को मिली सफलता पर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बेटे पर कभी पढ़ाई करने के लिए दबाव नहीं बनाया। उसने मन लगाकर पढ़ाई की। सृजन कुमार यादव ने बताया कि कम से छह घंटे रोज पढ़ाई करते हैं। साथ ही खाली वक्त में क्रिकेट खेलना और टीवी पर न्यूज देखना अच्छा लगता है। फेसबुक और व्हाट्सएप के प्रति कोई खास रुचि नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें