फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव गूंज रही डीएम की लिखी गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव-गांव गूंज रहा डीएम का लिखा गीत
विज्ञापन

लोगों को दिया जा रहा मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मतदाता जागरूकता के लिए जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की तरफ से लिखा गया गीत गांव-गांव गूंज रहा है। यह गीत सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। डीएम के इस गीत को लोग अपने मोबाइल व अन्य माध्यमों से न केवल सुन रहे हैं बल्कि लोगों को सुना भी रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान बनाने के मकसद से जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशासनिक मशीनरी को लगा दिया है। साथ ही मतदाता जागरूकता संबंधी गीत लिखकर खुद लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। ‘हे भारत के मतदाता ...’ गीत इन दिनों हर कोई मोबाइल पर सुन रहा है। जिलाधिकारी की तरफ से लिखी गई यह गीत गांवों, गलियों, नुक्क्ड़, चौराहों तथा दुकानों पर खूब सुनी जा रही है। इस गीत को ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी भी लोगों को सुनाकर मतदान के प्रति जागरूक करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले का मत प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गीत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें