फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के भंडारण के लिए डीएम ने महाप्रबंधक को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के भंडारण के लिए डीएम ने महाप्रबंधक को भेजा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला प्रशासन की तरफ से एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद की तैयारी तेज कर दी गई है। गेहूं खरीद के लिए जिले में 134 केंद्र खोले जाएंगे। गेहूं खरीद के बाद भंडारण की समस्या न हो, इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर जिले के भंडारण केंद्रों से चावल का उठान कराने को कहा है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 5 लाख 700 क्विंटल गेहूं के भंडारण की व्यवस्था है। इसके लिए तीन गोदाम जिले में है। बृजमनगंज में 40 हजार मीट्रिक टन, आनंदनगर में 10 हजार मीट्रिक टन और लोहपुरवा में 7 हजार मीट्रिक टन अनाज के भंडारण की व्यवस्था है। इन तीनों गोदामों में करीब 21.553 मीट्रिक टन सरकारी अनाज भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि गोदामों में रखे चावल के उठान के लिए जिलाधिकारी की ओर से महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि जिले के किसानों की आय का मुख्य स्रोत गेहूं व धान की फसल है। जिले में धान की अत्यधिक खरीद होती है जबकि जिले में ज्यादा भंडारण की व्यवस्था नहीं है। जिले के बाहर सीएमआर का भंडारण सिद्धार्थनगर, गोरखपुर व कुशीनगर जिले में कराया जा रहा है। जिले के तीनों गोदाम में भंडारण नहीं किया जा सकता, क्योंकि तीनों गोदाम में चावल भरे हैं। तीनों गोदामों में भरे चावल का उठान कराकर अन्यत्र भेजे जाने को कहा गया है। ताकि गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू होने पर उसका इन गोदामों में भंडारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें