फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली बनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज के बाद मतदान की लिए दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/चौक बाजार। कास्मोपोलिटन स्कूल गांधी नगर में विद्यार्थियों की तरफ से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्राओं ने स्कूल परिसर में रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र व मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूरी है। रंगोली बनाने में शिक्षक उमेश राव, अजहर, सहाना खान, नीतू त्रिपाठी, अर्चना पांडेय आदि ने सहयोग किया। छात्रा शिवांगी, अपूर्वा, अनामिका, सोनी, महिमा, सपना, अंजली, साधना तिवारी आदि ने रंगोली बनाया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को बस स्टेशन के पास मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद मदरसे के प्रधानाचार्य हाजी मौलाना मइनुद्दीन कादरी की अध्यक्षता में सभी लोगों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। मुइनुद्दीन ने कहा कि मतदान करना सभी नागरिकों का अधिकार है। अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उप प्रबंधक समशुल हुदा खां ने कहा कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर इरशाद अहमद, मौलाना अमजद निजामी, शहाबुद्दीन शाह, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने बाजार में भ्रमण कर लोगों को मताधिकार के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. हरेन्द्र कुमार यादव, माता प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, सूर्य प्रकाश गुप्त, आशुतोष कुमार, अखिलेश मिश्र, राजन सिंह, अतहर हुसैन, तबारक अली, राम सुखी यादव, अमृता सिंह, चंदन कुमार, प्रवीण कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें