फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले तीन ब्लॉक कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मिले तीन ब्लॉक कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में दो कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बुधवार को सदर ब्लॉक, बीएसए व सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इ इस दौरान सदर ब्लॉक में अनुपस्थित मिले तीन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया, जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में दो कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए। डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में भीड़ देख अधिकारियों से नाराजगी जताई और भीड़ हटवा दिया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां दलालों की भीड़ दिखी। वहां से दलालों को हटवाया। डीएम ने बताया कि विभिन्न स्त्रोतों से पता चला कि एआरटीओ कार्यालय में अनावश्यक लोगों की भीड़ रहती है। मौके पर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी को बुलवाया गया तथा परिसर में उपस्थित लोगों से कार्यालय में आने के बारे में पूछताछ कर सुसंगत कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने आगाह करते हुए कहा कि यह एसडीएम व सीओ की जिम्मेदारी है कि एआरटीओ कार्यालय में किसी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो तथा अपने काम से आने वालों को कोई असुविधा न हो। आगंतुकों को कतारबद्ध कर उनके प्रकरण का निस्तारण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ आरसी भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में वहां की व्यवस्था ठीक मिली। डीएम ने जब सदर ब्लॉक का निरीक्षण किया तो अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वे 22 से 27 दिसंबर तक आकस्मिक अवकाश पर हैं, लेकिन इसका अंकन रजिस्टर पर नहीं मिला। कनिष्ठ आशुलिपिक राजन तिवारी व एडीओ एजी राघवनाथ भी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले इन तीनों कर्मचारियों से उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, आकस्मिक पंजिका न रखने के आरोप में शुभकरन प्रजापति तथा उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर मौके पर उपस्थित नहीं मिलने पर दिलीप कुमार लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। डीएम ने बताया कि दो अगस्त के निरीक्षण में भी सदर ब्लॉक में यही स्थिति मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें