फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
विज्ञापन

विज्ञापन


महराजगंज। जिले में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालत यह है कि दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रह रहा है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। गर्मी की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ गई है। इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की काफी भीड़ उमड़ रही है।
जिले में इन दिनों अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के कारण बीमारियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। इन दिनों सबसे अधिक डायरिया के मरीज देखे जा रहे हैं। वायरल फीवर का भी असर देखने को मिल रहा है। दरअसल तेज गर्मी के कारण इन दिनों लोग घरों और दफ्तरों में कूलर व पंखे के बीच रह रहे हैं, लेकिन इसी बीच अगर किसी काम से तेज धूप में निकलते हैं तो शरीर का तापमान इतनी जल्द बाहरी वातावरण के तापमान से सामंजस्य नहीं बैठा पाता और लोग बीमार पड़ रहे हैं। साथ ही धूप से आते ही ठंडा पानी पीने और ठेलों पर बिकने वाला खाना खाने की आदत से फूड प्वाइजनिंग, इंफेक्शन सहित डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सिययस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों के लिए पूरा इंतजाम है। गर्मी में सभी को सचेत रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही परेशानी में डाल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें