फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले व आम से लाएं जीवन में खुशहाली, सरकार देगी अनुदान

विज्ञापन
banana
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। हरीछाल केले तथा आम की बागवानी कर किसान अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। इसके लिए सरकार किसानों को अनुदान व तकनीकी सलाह भी देगी। किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगा। जिले में औद्यानिक खेती का लक्ष्य भी प्राप्त हो गया है। लक्ष्य के मुताविक 80 हेक्टेअर में हरीछाल केले की खेती कराई जाएगी तथा10 हेक्टेअर में आम की भी बागवानी लगवाई जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि कृषि विकास औद्यानिक मिशन योजना के तहत केले व आम की बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किसानों को अनुदान की भी व्यवस्था की है। इस तरह से बागवानी करने वाले किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा। समय समय पर उद्यान विभाग से किसानों को तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी।
80 हेक्टेअर में होगी हरीछाल केले की खेती
डीएचओ ने बताया कि इन साल जिले को 80 हेक्टेअर क्षेत्रफल में ग्रेंडनयन हरीछाल केले की खेती कराने का लक्ष्य मिला है। जबकि 10 हेक्टेअर के लिए आम की बागवानी का लक्ष्य है। इसके लिए किसान कृषि विभाग के वेबसाइट पर अविलंब पंजीकरण करा लें, किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगा। पंजीकरण के तीन दिन के अंदर किसान अपने पंजीकरण सहित अन्य दस्तावेजों की हार्ड कापी उद्यान विभाग को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा अनुदान
डीएचओ ने बताया कि जी-नयन प्रजाति के हरीछाल केले की खेती के लिए चयनित किसानों को प्रति हेक्टेअर पहले साल 30,738 रूपये का अनुदान मिलेगा तथा दूसरे साल 10,247 रूपये का। प्रति हेक्टेअर हरीछाल केले की खेती में करीब एक लाख रूपये की लागत आएगी। इसी प्रकार आम की बागवानी के लिए किसानों को आम का पौधा खरीदने के लिए पैसा मिलेगा। आम का पौधा उद्यान विभाग के मंगलपुर पटखौली, नटवां जंगल तथा मुड़ली से खरीदना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें