फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के गिर घायल हुए शख्स की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। लुधियाना में शटरिंग करते समय गिरने से गंभीर रूप ये घायल इलाहाबाद गांव निवासी महेश वर्मा (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महेश वर्मा डेढ़ माह पूर्व लुधियाना में ठेकेदार कर्मचंद्र के पास गया था। जहां वह शटरिंग का काम कर रहा था। 27 अगस्त को सरिया बांधते समय छत से गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर वाले उसे 29 अगस्त को घर लाए और सदर हास्पिटल गोरखपुर ले गए। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया था। मेडिकल कालेज में दो दिन इलाज के बाद गोरखपुर में ही निजी अस्पताल में इलाज हुआ। इलाज से कोई फायदा होता न देख परिजन शनिवार को घर ला रहे थे कि 11 बजे रात में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सुबह परिजनों की सूचना पर मौके पर 100 नं प्रभारी ओमप्रकाश यादव हमराहियों के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महेश वर्मा की चार बेटियां और 15 साल का एक पुत्र है। महेश वर्मा की मौत से पत्नी बच्ची देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पत्नी बच्ची देवी ने बताया कि तीन बेटियों सरोज, रीना व रेनू की शादी हो गई है। घर की माली हालत सुधारने के लिए पंजाब के लुधियाना शिवपुरी में शटरिंग का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें