फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में नगर में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पहली जुलाई से लागू होने जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने नगर में देर शाम प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जीएसटी से व्यापार में मुश्किल बढे़गी और पेपर वर्क भी बढ़ जाएगा जिससे व्यवसाय करना मुश्किल होगा। अधिकारियों की मनमानी बढे़गी। नगर में प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सभी दुकानदारो को 30 जून को दुकाने बंद करने का आह्वान किया जिससे कि भारत बंद का अभियान सफल हो सके।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारियों को उलझाने में लगी है। अगर जीएसटी लागू हो गई तो व्यापार मुश्किल होगा, टैक्स भी बढे़गा। जीएसटी लागू करने के लिए सरकार को थोड़ा समय देना चाहिए जिससे सभी व्यापारी इसके लाभ-हानि के बारे में जान सके। तमाम व्यापारी ऐसे हैं जिन्हें जीएसटी के बारे में पता ही नहीं है तो वह क्या करेगे। सरकार इसे लागू करने में जल्दबाजी दिखा रही है। इससे सभी व्यापारी जीएसटी का विरोध शुरू कर रहे हैं। अगर सरकार ने इस पर विचार नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा।
दवा व्यापारी अशोक चौरसिया ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों पर वर्कलोड बढे़गा तो व्यवसाय प्रभावित होगा। ऐसे में सरकार को यह निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए। उन्होंने जीएसटी से होने वाली समस्याओं का हवाला देते हुए नगर में व्यापारियों को भारत बंद सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विनय चतुर्वेदी, अमित टिबडेवाल, अनूप टिबडे़वाल, पिंटू चतुर्वेदी, अयोध्या जायसवाल, जवाहर लाल साहू, केएम अग्रवाल, जेके मिश्रा, स्नेश्वर जायसवाल, मनोज के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें