फरेंदा। बनकटी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर जबरिया कब्जा कर रास्ता रोक देने की शिकायत एसडीएम से की गई है। लोगों ने चेतावनी दी कि कब्जा नहीं हटाया गया तो गांव के लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे। फरेंदा क्षेत्र के बनकटी निवासी जिला पंचायत सदस्य पवन यादव, राकेश चौरसिया प्रधान पति, कृष्ण कुमार पाठक, अनिश कुमार, राकेश, रामचंदर आदि लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र में कहा कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम सभा की जमीन पर जबरदस्ती शौचालय का निर्माण और कंक्रीट के पीलर डाल कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।