फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 61.37 फीसदी हुआ मतदान

Sat, 10 Oct 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सात बजे पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज और धानी ब्लॉक में मतदान शुरू हुआ। शुुरुआती दौर में मत का प्रतिशत काफी कम रहा है। नौ बजे तक चारों ब्लॉकों का प्रतिशत 9.07 फीसदी रहा।
विज्ञापन

समय के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने लगा। 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 25.64 प्रतिशत हो गया। फरेंदा के चंदनपुर सेमरहनी मतदान केंद्र पर वार्ड नंबर 25 का मतदान चल रहा था। वोट बैलेट नंबर छब्बीस पर डाला जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही सभी प्रत्याशी एक जुट हो गए और हंगामा करने लगे।
 हंगामा के चलते सुबह दस बजे मतदान रोक दिया गया। प्रत्याशी आरओ को बुलाने की मांग करने लगे। आरओ के आने के बाद पांच घंटे बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ। आरओ का कहना है कि देर से मतदान शुरू होने के कारण पांच यहां के लोगों को पांच घंटे अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन

 यहां दस बजे तक महज सात सौ ही वोट पड़े थे। वहीं बृजमनगंज ब्लॉक के धरैचा के बूथ नंबर 123 व 124 पर बीएलओ द्वारा एक प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव चिन्ह बताने पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध और हंगामा किया। अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बीएलओ को हटाया गया तब मामला शांत हुआ।
 124 नंबर बूथ पर हसनराजा नामक एक व्यक्ति ने अपने बेटी को बुर्का पहनाकर बहू बताकर वोट डालने पहुंचा। जहां तैनात एजेंट के पहचाने के       बाद मतदाता स्थल से उन्हें     हटाया गया।
डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में शांति पूर्ण मतदान हुआ। कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सेमरहना में बैलेटे की वजह से कुछ देर के लिए मतदान रुका रहा। सुधार के बाद कुछ ही देर में मतदान शुरू हो गया। इसके अलावा कुछ बूथों पर वोटरलिस्ट में शिकायत थी। जिसे दुरुस्त करा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें