फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए, सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। एक-एक दिन के अंतराल में केस मिल रहा है। शुक्रवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 13 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 141 हो चुकी है। 1038 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वहीं विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कोरोना केस बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से गठित टीम अधिक से अधिक लोगों का सैंपल लेकर जांच करने में जुटी है। आशा कार्यकर्ताओं की ओर से गांव गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक कोरोना से कुल केस 12481 हो चुका है। वर्तमान में 17 केस सक्रिय है। 12323 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 9 लोग होम आइसोलेशन में हैं। एक व्यक्ति केएमसी डिजिटल अस्पताल में भर्ती है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सजग रहने की जरूरत है। जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मास्क का प्रयोग हर हाल में करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 968761 सैंपल की जांच अब तक हो चुकी है। भारत नेपाल सीमा पर भी टीम जांच करने में लगी है। बाहर से आने वालो पर नजर रखी जा रही है। संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें