फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में शिथिलता पर सीडीओ नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कार्यालय कक्ष में की। समीक्षा में बेहतर ढंग से पर्यवेक्षण नहीं करने में सभी खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी गयी। वहीं दायित्व के प्रति लापरवाही पर तीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बेस लाइन सर्वे के अनुसार जिले में 61190 शौचालय निर्माण के लिए जिला ब्लॉकवार लक्ष्य दिया गया था। लेकिन केवल 17,647 शौचालय ही पूर्ण किए गए हैं। इसमें ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की ओर से शौचालय निर्माण में रुचि न लेने के कारण जिले के मिठौरा, धानी और लक्ष्मीपुर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। बैठक से गैरहाजिर मिठौरा ब्लॉक के एडीओ पंचायत नंदलाल यादव को कारण बताओ नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है। एडीओ पंचायत एवं बीडीओ को दायित्व निवर्हन के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिए। गांव में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आपरेशन कायाकल्प के तहत चल रहे कार्य की प्रगति तेज किया जाए। बैठक में सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार त्यागी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन एके उपाध्याय, संतोष कुमार शुक्ला, प्रद्युमभन प्रजापति, विनय स्वरूप मिश्रा, हरीशचंद्र मिश्रा, राधेश्याम, रामनाथ, गुलाब प्रसाद पाठक, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें