फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी बूथ पर महिलाओं को मिलेगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
सखी बूथ पर महिलाओं को मिलेगी सहायता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मतदान के लिए महिलाओं को परेशान नहीं होना पडे़गा। बीमार, वृद्ध, असहाय महिलाओं को सखी बूथों पर सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन की पहल पर प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक सखी बूथ बनाई जाएगी। इन बूथों को आकर्षक रूप देने के लिए साज सज्जा भी की जाएगी। बूथ पर महिलाओं के पसंदीदा पिंक कलर से रंगाई पुताई कराई जाएगी। इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मी की ही तैनाती होगी।
विज्ञापन

मताधिकार के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को सखी बूथ पर सहायता प्रदान की जाएगी। सखी बूथ पर दवा से लेकर अन्य सुविधाएं भी होंगी। यह बूथ महिलाओं को मतदान के बाबत प्रेरित करने के लिए बनाए जाएंगे। इसके पीछे प्रशासन का यह उद्देश्य भी है कि महिलाओं को यह संदेश दिया जाए कि वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनके अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बूथों पर तैनात सखियों के साथ महिलाएं सेल्फी भी ले सकेंगी। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के बाबत विधानसभावार एक-एक सखी बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। महिला मतदाताओं की सुविधा के अनुसार यह बूथ बनाए जाएंगे। ताकि महिलाओं को मतदान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें