फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आठ को
विज्ञापन

संबोधित करेंगे अमित शाह और मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें 8 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में चर्चा हुई। बताया गया कि जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में 8 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि 2019 का चुनाव देश की सीमाओं की सुरक्षा और विकास के हिसाब से महत्वपूर्ण है। भाजपा ने पारदर्शी सरकार के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया है। हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। अब सैनिकों को बुलेट का हिसाब नहीं देना पड़ता। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ राष्ट्र हित में कार्य हुए हैं। पूरे विश्व में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मुखिया अपना मार्गदर्शन देने के लिए 8 फरवरी को जनपद में आ रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में भाजपा के क्षेत्रीय बूथ अध्यक्षों का आठ फरवरी को सुबह 11 बजे से सम्मेलन होगा। इसमें पार्टी की क्षेत्रीय इकाई के दायरे में आने वाले 11 जिलों के करीब 20 हजार बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया कि 8 फरवरी को बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महराजगंज आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गई है। आठ फरवरी को जिन ग्यारह जनपदों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होने वाला है, उनमें गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मऊ, आजमगढ़, बलिया आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, प्रभारी मंत्री रमापतिराम त्रिपाठी सहित अन्य जनपदों के भाजपा सांसद भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कारागार के सामने थोड़ी दूरी हेलीपैड भी बनेगा। इसके लिए प्रशासन स्तर से तैयारी की जा रही है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विवेक पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, परदेसी रविदास, राघवेंद्र मिश्र, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें