फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत की अभाव से बेकार पडा एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत की अभाव से बेकार पडा एंबुलेंस
विज्ञापन

निचलौल। स्थानीय सीएचसी परिसर में एक 108 नंबर एंबुलेस खराब पडा है। उसकी मरम्मत कराने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। कृष्णमणि, निजामुद्दीन, अत्येन्द्र, केशव आदि लोगों ने कहा कि घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई 108 एम्बुलेंस सेवा समय के साथ-साथ अब मरम्मत के अभाव में लडख़ड़ाने लगी है। एंबुलेंस खराब होने से घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। चार एम्बुलेंस में से दो मरम्मत के अभाव खराब होकर खड़ी हैं। 108 नंबर एंबुलेंस के जिला प्रभारी जितेंद्र प्रसाद पाल ने बताया कि तत्काल एम्बुलेंस की मरम्मत कराकर संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------------
पुलिस की कार्यप्रणाली से महिला छुब्ध
बरगदवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से डीजीपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। पीडिता ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। लेकिन अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी अब जानमाल की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष बरगदवा रामचंद्र राम का कहना है कि आरोपी व्यक्तियों पर दुष्कर्म कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें