फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की पढ़ाई में औब्वल छात्र छात्राओं को मिला मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन


मेधावियों को मेडल प्रदान किया गया
आईटीएम कॉलेज चेहरी में दीक्षांत समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आईटीएम कॉलेज चेहरी में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, संस्थान के प्रबंध निदेशक विनय कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई। कहा गया कि वे अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्यों व दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल दिया गया। उन्होने कहा कि इस पिछड़े जिले में तकनीकी शिक्षा के यह संस्थान बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहा है। कालेज प्रबंधन के प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंध निदेशक विनय कुमार श्रीवास्तव ने संस्थान के स्थापना से लेकर आज संस्थान की उपलब्धियों पर रिपोर्ट रखी। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक सिंह ने वर्तमान में तकनीकी शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉक्टर बी एस रॉय, आर के सिंह, अरविंद सिंह, वार्ष्णेय पटेल, एससी योगी, डॉक्टर देव कुशवाहा, शाहबाज अहमद, डॉ. मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें