फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में दो बूथ बंद, दो प्रधानाध्यापक मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन


निरीक्षण में दो बूथ बंद, दो प्रधानाध्यापक रहे गैरहाजिर
तहसीलदार ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण
नाम सूची से हटाने को 230 ने किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नायब तहसीलदार सदर व कतरारी ने सदर व पनियरा विधान सभा में मतदाता पुनरीक्षण के लिए बनाए गए बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दो स्कूलों में प्रधानाध्यापक गैरहाजिर रहे और दो केंद्र समय से पहले ही बंद कर दिया गया था। संबंधित पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से अवगत कराया है। नायब तहसीलदार सदर सुनील कुमार ने प्राथमिक विद्यालय अगया का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक राधा विश्वकर्मा गैरहाजिर रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय सेमरा चंद्रौली में बूथ पर फार्म लिये जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय छाती राम में प्रधानाध्यापक वसीम बानो गैरहाजिर रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंद्रौली में प्रधानाध्यापक गायब थे। बीएलओ ने बताया गया कि आए थे लेकिन चले गए। नायब तहसीलदार कतरारी रामचंद्र चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय छपियां, विशुनपुर खुर्द, डेरवां, बेलवा बुजुर्ग सिसवा मुंशी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरकुलवा तिवारी का निरीक्षण किया तो प्राथमिक विद्यालय डेरवा व विश्वनाथपुर केंद्र बंद मिला। विश्वनाथ पुर में लोगों ने बताया कि सभी लोग आए थे लेकिन पहले ही चले गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच आख्या से उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। सदर नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि विधान सभा में कुल 432 बूथ बने हैं। इसमें नाम बढ़ाने के लिए कुल 348 आवेदन मिले हैं और नाम सूची से हटाने के लिए 230 आवेदन प्राप्त हुए है। वहीं विधान सभा पनियरा में कुल 437 बूथ बने है। जिसपर नाम जोडने के लिए 446 और नाम सूची से हटाने के लिए 114 आवेदन प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें