फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन के बाद आमरण अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त
विज्ञापन

जांच पूरी होने तक विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी को अवकाश पर भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। विद्युत निगम के खिलाफ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की सिसवा इकाई के कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया का आमरण अनशन छठें दिन शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निचलौल देवेन्द्र कुमार और अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अधिकारियों ने आरोपों की कमेटी बनाकर जांच कराने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने बताया कि व्यापारियों की मांगों के संबंध में कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक जांच की प्रक्रिया चलेगी, तब तक उपखंड अधिकारी अरुण यादव को अवकाश पर भेजा दिया गया है। एसडीएम व विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर शैलेष ने अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल देवेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता निचलौल परवेज आलम, पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष कोठीभार अरुण कुमार राय, चौकी प्रभारी सिसवा दिलीप सिंह, जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, फूल चन्द्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, महेंद्रानन्द जायसवाल, शत्रुघन जायसवाल, ठाकुर लाल अग्रहरि, गिरजेेेश सिंह, मुकेश जायसवाल, शिव कुमार रौनियार, सुभाष जायसवाल, मनोज सुल्तानिया, श्रीराम जायसवाल, सुनील अग्रवाल, हीरा, मनोज, आशीष, सूरज रौनियार, बबलू जायसवाल, महबूब अंसारी, पवन जायसवाल, सुरेन्द्र गिरी, अभिषेक रुंगटा, कमलेश, ओम प्रकाश, उमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें